नशे के खिलाफ 4 जगह कार्रवाई, 5 गिरफ्तार:पुलिस ने 166 ग्राम अफीम, 35.95 किलो डोडा पोस्त, व 29 ग्राम हेरोइन बरामद की

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम, डोडा पोस्त और हेरोइन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना सूरतगढ़ सिटी, सदर श्रीगंगानगर और केशरीसिंहपुर थाने की टीमों ने संयुक्त रूप से की। सूरतगढ़ सिटी पुलिस की कार्रवाई उप निरीक्षक माणकलाल के नेतृत्व में की। पुलिस टीम ने सूरतगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रज्जाक खां पुत्र गुलजार खां (25) निवासी हिंदौर को 166 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डोडा पोस्त तस्करी का भंडाफोड़
सूरतगढ़ सिटी पुलिस की एक अन्य टीम ने 35.95 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी आतराम पुत्र बचनाराम (65) निवासी ढाणी राजपुरा पिपेरण और अवतार सिंह पुत्र बच्चासिंह (55) निवासी चित्ते कला, जिला अमृतसर, पंजाब, हाल निवासी पीपेरण को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से डोडा पोस्त डंठल व चूरा बरामद किया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उप निरीक्षक ओमप्रकाश मान को सौंपा गया है। हेरोइन तस्करी पर कार्रवाई
थाना सदर श्रीगंगानगर पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह (35) निवासी लाहियां, थाना सराय अमानत खां, जिला तरनतारण, पंजाब, हाल किरायेदार मौहल्ला सतनामनगर, श्रीगंगानगर को 29.50 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान उप निरीक्षक रोहिताश कुमार को सौंपा गया है। केशरीसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई थानाधिकारी बलवंत राम के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी कर्म सिंह पुत्र गुरमीत सिंह (उम्र 23 वर्ष, निवासी 32 एफ अरायण, थाना केशरीसिंहपुर) के कब्जे से अवैध 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *