राजस्थान में अब डॉक्टर्स की सैलरी आधी:56 हजार की जगह अब मिलेंगे 28 हजार रुपए; अलग-अलग पोस्ट पर होंगी 2855 भर्ती

राजस्थान सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने वाली डॉक्टर्स की सैलरी आधी करने का फैसला किया है। अब तक कॉन्ट्रैक्ट वाले डॉक्टर्स को प्रतिमाह 56 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। जिसे घटाकर 28 हजार रुपए किया गया है। वहीं, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों के कुल 2855 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां की जाएंगी। इनमें फीमेल हेल्थ वर्कर, एलोपैथी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल लैब टेक्निशियन, नर्स और फार्मा असिस्टेंट के पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां जिला स्तर पर जिला हेल्थ समितियों के माध्यम से की जाएंगी। 162 एमबीबीएस डॉक्टरों की नई भर्ती प्रदेश के सभी जिलों को एमबीबीएस डॉक्टर के 162 पद भी दिए गए हैं। मेडिकल ऑफिसर की योग्यता को ही इस पद के लिए निर्धारित किया गया है। मिशन निदेशक डॉ. भारती दीक्षित की ओर से जारी इस आदेश में डॉक्टर का वेतन 28 हजार 50 रुपए तय किया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पिछले आदेशों से एकदम विपरीत है। 30 मार्च 2022 को तत्कालीन मिशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने पूर्णकालिक संविदा डॉक्टरों का वेतन 56 हजार 600 रुपए निर्धारित किया था। यहां तक कि एक मार्च 2024 को जारी एक अन्य आदेश में भी संविदा डॉक्टरों के लिए यही वेतन तय किया गया था। प्रदेश में वर्तमान में करीब 700 डॉक्टर्स कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। वेतन कटौती का असर हालांकि, पुराने डॉक्टरों को 56 हजार 600 रुपए का वेतन मिलता रहेगा, लेकिन नए डॉक्टरों को घटी हुई राशि मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि कांट्रैक्ट का हिस्सा काटने के बाद यह राशि महज 25 हजार रुपए के आसपास रह जाएगी। आमतौर पर कांट्रैक्ट डॉक्टर कुछ समय बाद पीजी करने या स्थायी पद पर चले जाते हैं। इसलिए भी ये निर्णय किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *