गोड्डा में नवजात का शव मिला:सुंदर नदी में लोगों ने देखी बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड के गोड्डा जिले के बंसतराय थाना क्षेत्र में स्थित सुंदर नदी से एक अर्धविकसित नवजात का शव बरामद हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह मवेशी चराने के दौरान शव दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव को सुबह करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा जाएगा। पुलिस इस घटना के पीछे के अपराधी की तलाश में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य को किसने अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *