फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव पंजावा में कंबाइन ड्राइवर गुरप्रीत उर्फ काला की हत्या के मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। थाना खुईयां सरवर पुलिस और सीआईए स्टाफ ने तकनीकी और खुफिया सूत्रों की मदद से मात्र 12 घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। मृतक के भाई हरप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमजीत के अनुसार, गुरप्रीत जगमीत सिंह के साथ ड्राइवरी का काम करता था। दोनों के बीच 100 रुपए प्रति ट्राली कमीशन की बात तय हुई थी। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि मृतक गुरप्रीत के भाई हरप्रीत ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत, जगमीत सिंह के साथ ड्राइवरी का काम करता था। गुरप्रीत सिंह की अपने मालिक जगमीत सिंह के साथ 100 प्रति ट्राली कमिशन की बात तय हुई थी। दो दिन पहले तुडी बनाने वााली मशीन व एक अन्य महेंद्रा ट्रैक्टर पर अपने साथी उसी मशीन पर काम करने वाले साथी सुरजीत सिंह, पवनदीप सिंह और मशीन के मालिक जगमीत सिंह के साथ गांव पंजावा आ गए। 25 अप्रैल को गुरप्रीत सिंह व सुरजीत सिंह तथा दो- तीन अन्य व्यक्ति पंप पर मौजूद थे। पेट्रोल पंप पर मृत पड़ा मिला था ड्राइवर जब 26 अप्रैल को गुरप्रीत सिंह घर नहीं आया तो उसके परिवार वाले तलाश के लिए पेट्रोल पंप पर गए तो देखा कि गुरप्रीत सिंह खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर और माथे पर काफी चोंटे लगी हुई थी और उसकी मौत् हो चुकी थी। पुलिस ने हरप्रीत सिंह के बयानों पर आरोपी जगमीत निवासी अभुन फाजिल्का, पवनदीप सिंह निवासी टाहवीवानला व सुरजीत सिंह उर्फ उर्फ बच्ची निवासी जोड़की कंकर, फाजिल्का के साथ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपने खुफिया सूत्रों व तकनीकी माध्यम से हत्यारोपी सुरजीत सिंह को काबू किया है, जिससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उसने क्यों हत्या की और हत्या में प्रयोग हथियारों को कहां छुपाया है। इसके लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उसके दो अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।


