गुरदासपुर में पाकिस्तानी महिला को भारत छोड़ने का आदेश:पिछले साल हुई शादी, 7 महीने की गर्भवती; परिवार ने गृह मंत्रालय से लगाई गुहार

गुरदासपुर के गांव सठियाली में रह रही पाकिस्तानी मूल की मारिया को भारत छोड़ने का आदेश मिला है। मारिया की शादी स्थानीय निवासी सोनू मसीह से पिछले साल 8 जुलाई को हुई थी। वह इस समय 7 माह की गर्भवती है। मारिया पाकिस्तान के गुजरांवाला की रहने वाली है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रशासन ने उन्हें तुरंत भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इस आदेश से परिवार गंभीर संकट में है। मारिया ने कहा कि वह इस स्थिति में पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। गृह मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार परिवार और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गृह मंत्रालय से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनकी मांग है कि विवाहित पाकिस्तानी महिलाओं को इस आदेश से छूट दी जाए। जिला प्रशासन और पुलिस का कहना है कि वे केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। परिवार के सदस्य मानसिक तनाव में हैं। वे कश्मीर में आतंकी हमले को अंजाम देने वालों को दोषी मान रहे हैं। पति सोनू का कहना है कि इस फैसले से उनका परिवार तबाह हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *