1500 रुपए में जिस्मफरोशी का धंधा:किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिर 5 को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां एक किराए के मकान में सिर्फ 1500 रुपए में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पहुंची। जिसके बाद 3 युवती समेत 2 युवकों को पकड़ लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के तेतरखूंटी इलाके में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने पुलिस ने प्लानिंग की। जिस मुखबिर ने सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को बताया था पुलिस ने उससे दलाल का नंबर लिया। महिला ही चला रही थी सेक्स रैकेट सेक्स रैकेट चलवाने वाली दलाल महिला ही है। जिसके बाद ग्राहक बनकर पुलिस ने ही उसे फोन किया। महिला ने फोन पर तेतरखूंटी का पता दिया। कहा कि, वहां चले जाएं, लड़की वहीं मिल जाएगी। लेकिन, 1 बार के 1500 रुपए लगेंगे। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां कमरे में एक युवती मिली। 5 को किया गया गिरफ्तार पास के कमरे में और युवतियां और युवक दिखे। जिसके बाद मौके पर बोधघाट थाना के जवान मौके पर पहुंच गए। सभी को पकड़ा गया। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाया गया। इनमें 3 युवतियां हैं। इनमें 1 ओडिशा और 2 जगदलपुर की रहने वाली हैं। वहीं 2 युवकों ने अपना नाम विपिन एम जी. और प्रवीण ए पी बताया। सभी को भेजा जेल पुलिस ने सभी पर कार्रवाई की और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 4500 रुपए नगद बरामद हुए हैं। कुछ फोन्स भी मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *