जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड का विशेष प्रसारण हुआ। पूर्वी भारत के चार प्रमुख राज्यों में से जमशेदपुर स्थित नमन परिवार को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिला। साकची काशीडीह स्थित नमन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और समाजसेवी एकत्रित हुए। कार्यक्रम में शहीदों का सम्मान और उनके परिवारजनों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि झारखंड के साथ देशभर के 13 अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी इस बार कार्यक्रम से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चिंता जताई। सभी ने प्रधानमंत्री से इस मामले में कड़ा निर्णय लेने की मांग की।


