फाजिल्का में हेरोइन स्मगलर का एनकाउंटर:20 हजार रुपए के विवाद में की फायरिंग, जमानत पर बाहर आया था

फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने एक हेरोइन स्मगलर का एनकाउंटर किया है। मामला हेरोइन के पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ, जब आरोपी बलविंदर सिंह ने लल्ला बस्ती में बिंदर सिंह पर फायरिंग कर दी। जालालाबाद के डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल के अनुसार, मामला महज 20 हजार रुपए के लेनदेन का था। आरोपी बलविंदर सिंह, जो पहले से ही 2 किलो हेरोइन स्मगलिंग का आरोपी है और जमानत पर बाहर था, ने बिंदर सिंह पर गोलीबारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर, मन्नेवाला रोड पर आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने 5 राउंड फायर किए। इस दौरान आरोपी के घुटने में गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। घायल आरोपी को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के साथी पैरी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *