श्रमदान कर मंदिर व तालाब की सफाई की

भास्कर न्यूज | बागबहार कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार, स्वच्छता श्रमदान के तहत बागबहार और पत्थलगांव के मंदिरों, तालाबों और जनपद पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से परिसर की नियमित सफाई रखने की अपील की गई। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पत्थलगांव के आह्वान पर ग्राम पंचायत बागबहार में जल शक्ति अभियान के तहत जल जागृति श्रमदान किया गया। सरपंच रवि परहा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और परिवर्तित मौसम को ध्यान में रखते हुए शासन ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की है, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके। इस अभियान में जनपद सदस्य कलम विश्वकर्मा, सीईओ वी. के. राठौर, उपसरपंच भूपेंद्र जायसवाल, महिला समूहों की सदस्याएं और अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक और पोस्टर अभियान चलाए गए। जल शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जनभागीदारी से जल संचयन संरचनाओं के निर्माण और रख-रखाव में योगदान देने की अपील की जा रही है। इससे न केवल विभागीय कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता भी अपनी क्षमता के अनुसार श्रमदान आदि के माध्यम से जल संचयन में योगदान देगी। इस अभियान से जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ी है और ग्रामीणों ने जल संचयन की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *