जी स्टूडियो में नेहा भसीन का लाइव परफॉर्मेंस:’जग घूमिया’ और ‘दिल दियां गल्लां’ गाकर फैंस को किया क्रेजी

शनिवार शाम सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में सिंगर नेहा भसीन ने लाइव परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘जग घूमिया’, ‘दिल दियां गल्लां’, ‘पल्लो लटके’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए और फैंस के साथ मिलकर माहौल को संगीतमय बना दिया। इस इवेंट में दैनिक भास्कर एक्सक्लूसिव मीडिया पार्टनर रहा। बारिश की हल्की फुहारों और फ्लैशलाइट्स के बीच पूरा स्टूडियो म्यूजिक और जश्न से गूंज उठा। पापा को याद करते हुए स्टेज पर हुईं इमोशनल
परफॉर्मेंस के दौरान नेहा भसीन एक पल के लिए इमोशनल हो गईं। ‘बाबुल तेरे महलां विचों, तेरी लाडो परदेसन होई…’ गाते हुए उनकी आवाज कांपने लगी। उन्होंने फैंस को दिखाया कि कैसे उन्होंने अपने हाथ पर अपने पापा का टैटू बनवाया है। नेहा ने कहा, ‘अब जो भी गाऊंगी, वो सिर्फ अपने पापा के लिए गाऊंगी।’ एलईडी स्क्रीन पर उनके पिता की तस्वीरें भी दिखाईं गईं, जिन्हें देखकर कई फैंस भी भावुक हो उठे। गाना खत्म होने पर नेहा ने मुस्कुराते हुए बताया कि उनकी मां भी वहां मौजूद थीं। ‘पल्लो लटके’ पर राजस्थानी रंग, ‘कुट-कुट बाजरा’ पर पंजाबी धमाल
नेहा ने जहां ‘पल्लो लटके’ गाकर राजस्थानी रंग बिखेरा, वहीं ‘कुट-कुट बाजरा में कोठे उत्ते पांदी हां…’ जैसे पंजाबी सॉन्ग्स पर भी फैंस को झुमाया। बारिश, कोल्ड पायरों और लाइटिंग इफेक्ट्स ने परफॉर्मेंस को और शानदार बना दिया। हर तरफ फैंस ने नेहा के सुरों के साथ सुर मिलाए और रात को यादगार बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *