एक चिता पर डायमंड व्यापारी और उनकी पत्नी का अंतिम-संस्कार:छुट्टियों में बच्चों को मुंबई से छोड़ने आए थे, 2 माह पहले ही खरीदी थी स्कॉर्पियो

जोधपुर सड़क हादसे में जालोर के डायमंड व्यापारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। व्यापारी अपने बच्चों को छोड़ने के लिए 4 दिन पहले ही जालोर आए थे। इसके बाद अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने निकले थे। उन्होंने फरवरी माह में ही नई SUV खरीदी थी। इसके बाद पहली बार जालोर आए थे। शनिवार को दोनों पति पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव ने नम आंखों के साथ उन्हें विदाई दी। पुलिस के अनुसार, भागवा (जालोर) निवासी परिवार जसोल माजीसा मंदिर से दर्शन कर ढेलाणा (लोहावट, जोधपुर) जा रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियो ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह SUV खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें मूल सिंह राजपूत (30) और उनकी पत्नी दरिया कंवर (27) की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे अभिजीत सिंह (5), जितेन्द्र सिंह (9), भाई अजयपाल सिंह (24) और साली तनु गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका जोधपुर के MDM में इलाज चल रहा है। पहले देखिए अंतिम संस्कार की तस्वीरें और हादसा… पत्नी-बच्चों को छोड़ने गांव आए थे भागवा (जालोर) के ग्रामीण अरविन्द ने बताया- मूल सिंह मुम्बई और दिल्ली में डायमंड का व्यापार करते थे। उन्होंने 10 फरवरी को मुंबई में एक स्कॉर्पियो खरीदी थी। इसके बाद करीब 22 अप्रैल को अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने जालोर आए थे। साली को छोड़ने ससुराल जाना था अरविन्द ने बताया- नई SUV लेकर वे बालोतरा के जसोल माता राणी भटियाणी के दर्शन करने निकले थे। इसी बीच उन्हें अपने ससुराल भी जाना था। सभी माजीसा के दर्शन कर ससुराल ढेलाणा (लोहावट, जोधपुर) के लिए निकले थे। इसी दौरान जोधपुर के तिंवरी में चंडालिया गांव के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आने से SUV भारतमाला एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। एक ही चिता पर अंतिम संस्कार अरविंद ने बताया कि शनिवार दोपहर 2.30 बजे दोनों दंपती के शव भागवा गांव पहुंचे थे। दोनों के शवों एक साथ ही घर से मोक्ष धाम के लिए रवाना किया गया। इसके बाद एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अरविन्द ने बताया कि मूलसिंह का दिल्ली और मुम्बई में डायमंड का बड़ा व्यापार हैं। जिसको लेकर भाई और उनके पिता सहित पूरा परिवार मुम्बई में रहता है। लेकिन स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण मूल सिंह परिवार को जालोर छोड़ने के लिए आया था। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भारतमाला एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, दंपती की मौत:दो बेटे समेत चार लोग घायल, गंभीर हालत में जोधपुर हायर सेंटर रेफर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से भारतमाला एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *