लुधियाना में हलका दक्षिणी में नशे की ओवरडोज लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला पीरु बंदा मोहल्ला सलेम टाबरी से सामने आया है। आज एक युवक नशे की टीका लगाकर अपने घर आया तो अचानक से बेसुध होकर गिर गया। उसकी खराब हालत देखकर तुरंत परिवार के सदस्य लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। परिवार युवक को सीएमसी अस्पताल लेकर गया है। 1 साल से गगन करता है नशा जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसका बेटा गगन पिछले 1 साल से नशा कर रही है। कुछ समय से उसने उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया हुआ था। उसका बेटा कल ही नशा छुड़ाओ केंद्र से घर लौटा था, लेकिन आज सुबह वह घर से बाहर गया तो पता नहीं किस युवक के साथ उसने नशे की टीका लगा लिया। अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिरा गगन महिला ने कहा कि गगन घर आकर अचानक से जब वह जमीन पर गिरा तो उसे बेसुध हालत में लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आए हैं, लेकिन यहां भी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला ने कहा कि उसके पहले एक बेटे की मौत अटैक आने से हो गई थी। उसी बेटे की पत्नी के साथ गगन की शादी कर दी थी। गगन के अब 3 बच्चे हैं। परिवार में गगन के बिना और कोई कमाने वाला नहीं है। प्रशासन और सरकार से मांग है कि तुरंत नशा तस्करों को दबोचा जाए। गगन की हालत खराब होती देख तुरंत उसे अब प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहे है।


