संगरूर में दो लोगों से 44.97 लाख ठगे:चिट फंड कंपनी में पैसे लगाने को कहा, दोगुने लौटाने का वादा किया

संगरूर में एक व्यक्ति ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर दो लोगों से 44.97 लाख रुपए की ठगी की। सुनाम पुलिस स्टेशन में पीड़ित अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी जगतार सिंह, जो गांव झनेड़ी का रहने वाला है, ने उनसे और उनके साथी तरसेम लाल से चिट फंड कंपनी में पैसा लगाकर दोगुने करने का वादा किया था। आरोपी ने समय-समय पर उनसे कुल 44 लाख 97 हजार 100 रुपए ले लिए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। कई बार मांगने के बाद भी आरोपी ने एक भी रुपया वापस नहीं किया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *