फाजिल्का के गांव हंसता कलां में करीब साढे़ तीन एकड़ में लगे सफेदे के वृक्षों में आग गई। बताया जा रहा है कि पास में गेहूं के खेतों में गेहूं के नाड़ को आग लगा दी गई l जिस वजह से हवा का रुख बदलने से आग की चिंगारी पेड़ों पर गिरी और बड़ी संख्या में सफेदे के पेड़ आग की चपेट में आ गए l जिससे किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है l किसान राकेश कुमार ने बताया कि उसके द्वारा अपने भाई रघुवीर सिंह और बलिहार सिंह के साथ मिलकर करीब साढे़ तीन एकड़ जमीन में सफेदे के पेड़ लगाए गए थे l जहां इस पेड़ की लकड़ी महंगी बिकती है, वहीं पानी की बचत होती है l उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के साथ लगते गेहूं के खेत में स्थानीय किसान द्वारा गेहूं की कटाई के बाद गेहूं के नाड़ को आग लगा दी गई l तेज हवा की वजह से लगी आग तेज हवा चलने की वजह से हवा का रुख बदला और आग की चिंगारी उनके पेड़ों के खेतों में आ गई l जिस खेत में खड़े पेड़ों में भयंकर आग लग गई l उन्होंने बताया कि करीब 4000 पेड़ों में से 3000 पेड़ आग की चपेट में आ गए l जिससे उनका करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है l उनका कहना है कि मौके पर उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग को भी फोन किया l इससे पहले कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पा लिया l राकेश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की जा रही है l जिसमें उनके द्वारा जांच की मांग करते हुए इंसाफ की मांग की जा रही है l


