भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कॉमर्स विषय में विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने, रोजगार की जानकारी देने कार्यशाला का आयोजन डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने किया। वाणिज्य विषय के व्याख्याताओं को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं बच्चों में रूचि बढ़ाने विषय की जानकारी देने, कॉमर्स विषय में 12वीं के बाद क्या करे इसे लेकर कार्य योजना तैयार की है। बच्चों द्वारा लिए जाने वाला दूसरा सबसे महत्वपूर्ण विषय कॉमर्स है। राज्य और जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले ज्यादातर विद्यार्थी कॉमर्स संकाय से होते हैं। मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को आगे ऑप्शन क्या-क्या हो सकते हैं। कॉमर्स विषय को लेकर उनकी जानकारी नहीं होती है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में बघेल द्वारा बच्चों में वाणिज्य विषय के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार भूमिका है, इन विषयों पर जिले के समस्त वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन सुबह 8 बजे बसंतपुर बलदेव प्रसाद स्कूल में किया गया। कोहका और सेजस डोंगरगढ़ के व्याख्याता से व्याख्याता होने के बाद भी बच्चे क्यों कॉमर्स विषय में रुचि नहीं ले रहे इसकी जानकारी ली। कार्यशाला में डीएमसी समग्र शिक्षा सतीश ब्योहरे, बीईओ विरेंद्र कौर गरचा, प्रशांत चितवरकर, शैलेंद्र रूसिया मौजूद रहे। दसवीं के नतीजों के बाद बच्चों की काउंसिलिंग बच्चे अधिकतम बैंकिंग एग्जाम, कंपनी सेक्रेटरी और सीए के अलावा जानकारी नहीं होती। क्या-क्या ऑप्शंस होते हैं उनकी जानकारी उन्हें देना जरूरी है। दसवीं का परिणाम आने पर डीईओ के मार्गदर्शन में कॉमर्स, साइंस और गणित संकाय वाले बच्चों के साथ काउंसलिंग करने की प्लानिंग है। जिनका 60 प्रतिशत से अधिक हो उनकी और पालकों को स्कूल में काउंसलिंग कर अवसर प्रदान किया जाएगा। बच्चों को कॉमर्स, साइंस संकाय और गणित संकाय के व्याख्याता द्वारा अपने विषयों के करियर ऑप्शंस की जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक बच्चे कॉमर्स ले सकें।


