अबोहर में बाप-बेटे चलती बाइक से गिरे:मेले से वापस लौट रहे थे, अचानक चक्कर आने से हादसा

अबोहर में बाप-बेटे चलती बाइक से गिर गए, जिससे दोनों को चोटें आई है। उपमंडल के डंगरखेड़ा गांव में आयोजित मासिक अमावस्या मेले से लौटते समय यह हादसा हुआ। मलोट निवासी 35 वर्षीय प्रेम कुमार अपने 6 वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ बाइक पर सवार होकर मेले से वापस लौट रहे थे। गांव से बाहर निकलते समय प्रेम कुमार को गर्मी के कारण चक्कर आ गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में प्रेम कुमार का एक हाथ टूट गया। उनके बेटे दीपांशु के सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने घायल बाप-बेटे को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दुर्घटना का कारण अत्यधिक गर्मी से चक्कर आना बताया है। घटना की सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *