खन्ना में डिफेंस रोड की हालत खराब:मंत्री हुए नाराज, रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत 24 घंटे में शुरू करने के आदेश, एडीसी-एसडीएम संग लिया जायजा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना-समराला रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज की खराब स्थिति का संज्ञान लिया। रविवार को उन्होंने एडीसी शिखा भगत और एसडीएम डा. बलजिंदर सिंह ढिल्लों के साथ पुल का निरीक्षण किया। यह डिफेंस रोड खन्ना को समराला, नवांशहर से होते हुए जालंधर, होशियारपुर और पठानकोट तक जोड़ती है। पुल की खराब स्थिति से न केवल लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एस्टीमेट पास कर दिया गया है और सोमवार से काम शुरू होगा। पिछली सरकार में बरती गई लापरवाही : मंत्री उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के समय पुल के निर्माण में लापरवाही बरती गई। हालांकि अब नया पुल बनाना संभव नहीं है, लेकिन मौजूदा सरकार मरम्मत और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। 2020 में इस पुल में दरारें आई थीं। नीचे खड़े लोगों ने दरार की सूचना दी थी, जब पुल का कुछ हिस्सा गिर गया था। यह पुल 2001 में बनना शुरू हुआ था। गैमन इंडिया कंपनी ने चार साल में इसका निर्माण किया। 2005 में रेलवे द्वारा अपना हिस्सा पूरा करने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। यह खन्ना क्षेत्र का पहला रेलवे ओवर ब्रिज था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *