दस्तावेज नहीं होने पर बोरवेल्स गाड़ी जब्त

बालोद| शनिवार को शहर के गणपति नगर में बोर खनन की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार आशुतोष शर्मा टीम के साथ पहुंचे। हालांकि बोर खनन नहीं हो रहा था बावजूद दस्तावेज कागजात नहीं होने की वजह से बोरवेल्स गाड़ी को जब्त कर टीआई को सुपुर्द किया गया। आगे अपर कलेक्टर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। बोर खनन पर वर्तमान में प्रतिबंध लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *