बाइक की टक्कर से जीजा-साली घायल

बैकुंठपुर | विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक की टक्कर से शादी में शामिल होने बाइक सवार जीजा और साली घायल हो गए। पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले मेंं घायल डोहडा निवासी देव सिंह की रिपोर्ट पर खड़गवां थाना में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। घटना वाली रात 16 अप्रैल को ब्लॉक खड़गवां के डोहडा निवासी देव सिंह अपनी साली को रात करीब 8 बाइक में बैठाकर छिपछिपी में शादी कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुआ था, लेकिन पोड़ीडीह बाजार पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेज व लापरवाहीपूर्वक बाइक क्रमांक एमपी-65 जेडबी 8359 को चलाकर आ रहे चालक ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे जीजा-साली सड़क पर बाइक समेत गिरकर घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *