फ्लाइट में चिल्लाया- अल्लाह हू अकबर, बैग में बम है:तुम सब मरोगे; वाराणसी में फ्लाइट के यात्री-क्रू मेंबर्स सहमे, कनाडाई नागरिक अरेस्ट

वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार की रात एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी दी। फ्लाइट बेंगलुरु जाने के लिए टेकऑफ करने वाली थी। फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी यात्री ने चिल्लाते हुए कहा- मेरे बैग में बम है, तुम सब मरोगे। वह जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर… हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे भी लगाने लगा। यात्री की इस हरकत से फ्लाइट में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत पायलट ने विमान को रनवे से वापस मोड़ने का फैसला किया। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया। विमान को वापस एप्रन पर ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को आइसोलेशन में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यात्री के बैग के अलावा फ्लाइट में जांच शुरू कर दी। 5 घंटे चली तलाशी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
बम निरोधक दस्ते ने करीब पांच घंटे तक विमान और यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के चलते यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही रुकना पड़ा। भूख और डर के बीच रात गुजारने के बाद जब सब कुछ सामान्य पाया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह 5 बजे धमकी देने वाले यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया। सीट छोड़कर आगे बैठा, मना करने पर भड़का यात्री
आरोपी यात्री की पहचान योहानाथन निशिकांत के रूप में हुई, वह कनाडा का रहने वाला है। फ्लाइट में वह अपनी सीट छोड़कर आगे आकर बैठ गया था। जब क्रू मेंबर्स ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा तो वह भड़क उठा और बम की धमकी देने लगा। धमकी देने के साथ वह जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर, हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे भी लगाने लगा। आरोपी युवक नशे में था, पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 499 अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे लेट थी। शनिवार रात 10:24 बजे उड़ान भरने के लिए एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रही थी। तभी यात्री ने हंगामा किया। सुबह 5 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। गिरफ्तार विदेशी नागरिक से इंटेलिजेंस ब्यूरो अभी पूछताछ कर रही है। फूलपुर पुलिस के अनुसार युवक ने नशा भी कर रखा था। अभी कुछ ठीक से बता नहीं पा रहा है। ————– ये खबर भी पढ़िए- सहारनपुर ब्लास्ट- 3 लाशें 155 पैकेट में पैक कीं: चीथड़े उड़कर पेड़ में चिपके मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के करीब शनिवार सुबह 6.30 बजे अचानक विस्फोट हुआ, धमाके की आवाज 5 Km दूर तक सुनाई दी। भूकम्प जैसा झटका महसूस हुआ। सबसे पहले निहालखेड़ी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। विस्फोट में ईगल फायर वर्क्स की इमारत ढह चुकी थी। मलबे में दबे लोगों में 3 लेबर की बॉडी के चीथड़े 500 मीटर दूर तक बिखर गए। गाजियाबाद से SDRF को बुलाना पड़ा। पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *