रामगढ़ में नकली शराब का भंडाफोड़:300 बोतल अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बिहार के हाजीपुर ले जाया जा रहा था

रामगढ़ पुलिस ने एनएच-33 पर विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 225 लीटर नकली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में नकली शराब रामगढ़ और हजारीबाग होते हुए बिहार के हाजीपुर ले जाई जा रही है। विशेष जांच अभियान में धराया पुलिस ने माण्डू अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश लिंडा के नेतृत्व में कुजू ओपी के नया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। एक सफेद स्कॉर्पियो (BRO6P 2663) के चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा। चालक ने अपनी पहचान बिहार के वैशाली जिले के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम उर्फ राजा के रूप में बताई। 25 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद वाहन से 25 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें थीं। पूछताछ में चालक ने बताया कि एक ग्रे वैगनआर (BR-06BA-0716) में दो अन्य साथी पीछे आ रहे हैं। कुछ देर बाद वैगनआर को भी पकड़ा गया। इसमें सवार वैशाली जिले के लालगंज के रहने वाले अभिषेक कुमार और संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *