भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। अब एग्जाम तीन जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक होगा। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.n ta.ac.in पर जाकर सब्जेक्ट्स का शेड्यूल देख सकते हैं। यूजीसी नेट वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में एग्जाम होगा। दो शिफ्ट में एग्जाम लिया जाएगा। तीन जनवरी को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, को-ऑपरेशन, डेमोग्राफी, डेवेलपमेंट प्लानिंग, डेवेलपमेंट स्टडीज, इकोनॉमेट्रिक्स, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स तथा म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन। 6 जनवरी को – कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, पॉलिटिकल साइंस। 7 जनवरी को- कॉमर्स, इंग्लिश, योग। 8 जनवरी को हिंदी, सोशल वर्क, होम साइंस, म्यूजिक, एडल्ट एजुकेशन, कंटीन्यूइंग एजुकेशन, नॉन फॉर्मल एजुकेशन, इंडियन कल्चर, आर्कियोलॉजी। 9 जनवरी को जियोग्राफी, मराठी, मैनेजमेंट के सब्जेक्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स, आयुर्वेद, बायोलॉजी। 10 जनवरी को हिस्ट्री, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, पॉपुलेशन स्टडीज, साइकोलॉजी, एन्थ्रोपोलॉजी, सोशल मेडिसिन, कम्युनिटी हेल्थ, फोरेंसिक साइंस, टूरिज्म एंड मिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट। 15 जनवरी को – संस्कृत, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, वूमेन स्टडीज, लॉ, इंडियन नॉलेज सिस्टम। 16 जनवरी को – सोशियोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशंस और स्टडीज से जुड़े सब्जेक्ट्स की परीक्षा होगी।


