ऊना में जंगली जानवर से ऑटो की टक्कर:7 साल के बच्चे की मौत, 11 साल की बहन गंभीर घायल; कुरुक्षेत्र का रहने वाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सड़क हादसे में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। आवारा जानवर की ऑटो से टक्कर से उसकी 11 साल की बहन घायल हो गई। घटना रविवार को उपमंडल अंब के कुठियाड़ी के पास हुई। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के कुठियाड़ी के पास एक आवारा जानवर की ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में 7 वर्षीय रूबल की मौत हो गई और उसकी 11 वर्षीय बहन आकृति गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक रूबल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के खानपुर रोहडांग का रहने वाला था। जंगली जानवर टकराने से पलटा ऑटो वह अपनी बहन आकृति, माता-पिता और नाना-नानी के साथ अपने नाना के ऑटो में बैठकर बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से वापस लौट रहा था। सभी लोग ऑटो नंबर PB65V4974 में सवार थे। कुठियाड़ी के पास एक जंगली जानवर अचानक ऑटो से टकरा गया। इस टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में रूबल और आकृति को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान मौत उनकी मां रेखा रानी, नानी राजरानी और नाना हरजिंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अंब अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान रूबल की मौत हो गई। आकृति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। डीएसपी अंब वासुदा सूद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *