तेंदूपत्ता घोटाला:डीएफओ अशोक से 28 तक ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ

सुकमा जिले के तेंदूपत्ता घोटाला मामले में शनिवार को निलंबित डीएफओ अशोक पटेल को कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में फिर से उनकी कस्टोडियल रिमांड की मांग की। कोर्ट ने 28 अप्रैल तक के लिए उसे ईओडब्ल्यू की रिमांड में सौंप दिया है। अशोक पटेल की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें कि सुकमा के वन विभाग अधिकारी अशोक कुमार पटेल और अन्य अफसरों पर तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों के बोनस में बड़ा घोटाला करने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाला मामले में जेल में बंद बैंक की सहायक मैनेजर अंकिता पाणिग्रही ने जमानत याचिका लगाई थी। शनिवार को जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने बैंक मैनेजर सुनील कुमार, क्लर्क योगेश पटेल और खेमनलाल कंवर को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अभी ईओडब्ल्यू की रिमांड पर हैं। इसके अलावा कोयला घोटाला केस में भी जेल में बंद सभी आरोपियों की रेगुलर पेशी थी। सभी को कोर्ट ने 26 जून तक के लिए जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *