पूर्व सभापति के घर के बाहर नाले में शव मिला:जेसीबी से नाले को तोड़कर शव निकाला, 50 साल के मृतक की पहचान नहीं

अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र 80 क्वार्टर में पूर्व सभापति मुकेश सारवान के घर के बाहर नाले में 5 से 6 दिन पुराना शव नाली में फंसा हुआ मिला। तेज बदबू आने पर सफाई कराने पर शव मिला। इसके बाद सनसनी फैल गई। शव की पहचान भी नहीं हो सकी। वहीं मृतक की जेब से कुछ कागज मिले हैं। जिसमें सट्टे में काम लिए जाने वाले नंबर लिखे हैं। मृतक करीब सफाईकर्मी साजन कुमार ने बताया कि हम 2 लोगो ंकी ड्यूटी 80 क्वाटर स्किम 10 में साफ सफाई की है। दोनों युवक रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे आए। यहां तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद नाले की सफाई करने लगे। लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में नाले के ऊपर सीसी किया हुआ था। उस जगह नाली सीसी कवर का तोड़ा तो नीचे से सड़ा हुआ शव मिला। मृतक की उम्र करीब 50 साल है। कपड़ों की जेब से कुछ कागज मिले। एक कागज पर सट्टे नंबर जैसी पर्ची मिली। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों से पता करने में लगी है। शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली थाना ASI कन्हैयालाल ने बताया कि पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद मुकेश सारवान ने थाने पर सूचना दी कि उनके मकान के सामने एक ढकी हुई नाली में शव फंसा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। जिसके लिए नाली के सीसी कवर को जेसीबी से जोड़ा गया। इसके बाद FSL टीम ने सैंपल लिए। उसके बाद शव मॉर्चरी में रखवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *