सवाई माधोपुर में सर्दी से मिली राहत:न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी बढ़ा-11 डिग्री तक पहुंचा, छाए रहे बादल

सवाई माधोपुर में करीब 10 दिनों तक शीतलहर का असर बना रहा। जिसके बाद अब यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से फिलहाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सवाई‌ माधोपुर में पिछले 10 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जिससे लोगों को अब तापमान में बढ़ोतरी होने से थोड़ी राहत मिली है। यहां आसमान में बादल होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रविवार सुबह यहां घना कोहरा देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही‌। रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 10 दिन से पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ था, जो दो दिन में डबल डिजिट में पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *