जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमेलिंग के मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक कोटा के रहने वाले हैं, जबकि युवती यूपी की है। इसने वृद्ध व्यक्ति को मिलने बुलाया था। इसके बाद बुजुर्ग को 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित से करीब 6 लाख रुपए लेकर छोड़ दिया था। SHO (प्रताप नगर) मुनींद्र सिंह ने बताया-एनबीसी रोड कमला नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर उनके पास एक युवती का मैसेज आया था। उसके बाद बुजुर्ग युवती से फोन पर बात करने लगा। 10 दिसंबर को उसके बताए पते पर जगतपुरा रोड नंबर-7 पहुंच गए। यहां पर युवती वृद्ध को अपने साथ लेकर फ्लैट पर पहुंच गई। याहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। पहले से फ्लैट में मौजूद थे साथी महिला के साथी पहले से फ्लैट के दूसरे कमरे में मौजूद थे। वह बाहर आ गए। उन्होंने वृद्ध को जबरन महिला के पास बिठा दिया। उसके बाद 6 लाख रुपए देने पर सहमति बन गई। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग लोगों से संपर्क कर उनके खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपए डलवाए। इसमें 1 लाख रुपए पीड़ित के खाते से निकाल लिए। 50 हजार रुपए नकद पीड़ित के पास से ले लिए थे। बदमाशों ने करीब 6 घंटे तक उसको बंधक बना कर रखा। इनकी हुई गिरफ्तारी इस मामले में यूपी निवासी प्रिया राजपूत, कोटा निवासी ऋतिक उर्फ ऋषि सालवी और अभिषेक सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है।


