स्कूल में छात्र से मुर्गा कटवाने वाला टीचर निलंबित:डीईओ ने जारी किए आदेश, बोले-घटना से विभाग की ​छवि खराब हुई

उदयपुर में आदिवासी ब्लॉक कोटड़ा के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल सावन क्यारा के टीचर मोहनलाल डोडा को रविवार देर शाम निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य से विभाग की छवि खराब हुई है। निलंबन के दौरान टीचर का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली रहेगा। जानकारी अनुसार शनिवार को कक्षा 9वीं का अंग्रेजी का पेपर चल रहा था, इसी दौरान एक टीचर ने छात्र को परीक्षा कक्ष से बाहर बुलाया। टीचर ने छात्र को स्कूल के बाहर ले जाकर मुर्गा काटने और साफ करने के लिए कहा। गांव के एक व्यक्ति ने यह घटना देख ली और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। मामला शनिवार दोपहर का है। घटना के बाद प्रशासन ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। मौके पर पहुंचे स्टूडेंट से लोगों ने पूछा कि एग्जाम के बीच यहां क्या कर रहा है ,तो उसने बताया कि टीचर मोहनलाल डोडा ने मुर्गा काटकर साफ करने को कहा है। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर नमित मेहता तक पहुंची। जिन्होंने तुरंत कोटड़ा एसडीएम हसमुख कुमार को जांच के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि एक छात्र से मुर्गा कटवाया गया। वहीं स्कूल में पोषाहार की भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई। छात्रों को नियमित रूप से पोषाहार न​हीं मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *