पहलगाम हमले पर टीचर ने किया भ्रामक पोस्ट:शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, सोशल मीडिया पर शेयर की फर्जी लिस्ट

पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनकर पोस्ट शेयर करने पर एक सरकारी शिक्षक को निलंबित किया गया है। इस शिक्षक ने हमले में मारे गए लोगों के नाम की जगह दूसरे फर्जी नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी। बता दें कि दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 निर्देश लोगों की मौत हो गई थी। शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी फलोदी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि राजस्थान के फलोदी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला खुर्द देचू के शिक्षक अम्बाराम मेघवाल ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए थे। शिकायत मिलने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देचू से जांच करवाई गई और उनकी तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में मेघवाल का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहावट रहेगा। यह भी पढ़ें पहलगाम अटैक पर स्टेटस लगाया,सरकारी टीचर गिरफ्तार:आतंकी हमले को प्रोपेगेंडा बताया था, लिखा-धर्म पूछकर मारते तो आदिल जिंदा होता बाड़मेर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के एक टीचर ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया और पहलगाम आतंकी हमले को प्रोपेगेंडा बताया। (यहां पढ़ें खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *