नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम को एक कार में अचानक आग लग गई। ये घटना लिबर्टी कंपनी के सामने शाम 6 बजे के करीब हुई। कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। कार कंपनी की मालिक शिखा सिंह की है, जो रुद्रसिंह की पत्नी हैं। घटना के समय कंपनी कर्मचारी सोमवीर सिंह कृष्णा टावर शॉपिंग कॉम्पलेक्स से कंपनी की ओर जा रहे थे। लिबर्टी कंपनी के सामने अचानक कार में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढेर बन चुकी थी।


