14 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई के लिए जाते समय पकड़ा; मगजी की घाटी तिराहे पर की थी नाकाबंदी

जोधपुर की जिला विशेष टीम पुलिस थाना मंडोर की ओर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की, जिसके तहत एक तस्कर को 346 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद MD की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम की ओर से आज मंडोर थाना क्षेत्र में मुखबिर के जरिए एक युवक के नशे की सप्लाई करने के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मंडोर थाना इलाके में मगजी की घाटी तिराहे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई। तलाश लेने पर उसके पेंट की जेब में पॉलिथीन के अंदर MD ड्रग्स पाई गई। इस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सुनील पुत्र बाबूराम निवासी जालेली फौजदार हाल निवासी जंभेश्वर कॉलोनी सारण नगर पुलिस थाना बनाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई मामलों में वांछित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *