पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रावतभाटा में कैंडल मार्च:कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कॉलोनी वासियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रावतभाटा में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल से नया बाजार चौराहे तक मार्च किया। मार्च में यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बेगूं के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने सरकार और सुरक्षा बलों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। पार्षद मनीष गिरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में सेवादल, इंटक, अनुसूचित जाति विभाग, सीटू यूनियन, लाल झंडा ऑटो यूनियन, धर्मध्वजा और शिव मंडल चारभुजा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *