पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज राजसमंद जिले के देवगढ़ कस्बे में खून से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। देवगढ़ के मारू दरवाजा में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आक्रोश प्रदर्शन किया। फिर रक्त(खून) हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने खून से हस्ताक्षर किए। आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को सभी नगरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान थाना अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की और रक्त हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा गया, जिस पर नागरिकों ने अपने खून से हस्ताक्षर किए। पत्र में लिखा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिहादियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई, जिससे पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है। इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति समाज के लोगों के रक्त से हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर की जा रही है। पत्र में लिखा कि जिहादी मानसिकता और कृत्य को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोरतम कदम उठाया जाए। रक्त हस्ताक्षर अभियान में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आकर श्रद्धांजलि दी और रक्त से हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कठोर कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार यह पत्र प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। देखिए… अभियान से जुड़ी फोटोज


