पाली में युवक ने किया सुसाइड:25 अप्रैल को घर से पूना के टिकट लेने निकला था, खेत में पड़ा मिला शव

पाली में घर से पूना के लिए टिकट लेने निकले एक 31 साल के युवक की बॉडी खेत में पड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोजत सिटी ASI भीयाराम ने बताया कि सोजत सिटी थाना क्षेत्र के बिलावास गांव रहने वाला 31 वर्षीय कालूराम पुत्र पोकरराम सीरवी पूना में काम करता है। जो कुछ दिन पहले गांव आया था। 25 अप्रैल को वह सोजतरोड रेलवे स्टेशन पूना के लिए टिकट लेकर आने की बात कहकर घर से स्कूटी लेकर निकला। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की तो बिलावास गांव के निकट एक खेत में कालूराम की बॉडी मिली। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और रविवार को पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *