रिटायर्ड SI को जमीन पर गिराकर पीटा, VIDEO:मस्जिद के सदर चुनाव में सजेशन दिया, नवाज पढ़कर बाहर निकलते ही हमला किया

कोटा में अमृत नगर मस्जिद सदर चुनाव में सजेशन देने को लेकर एक रिटायर्ड SI को जमीन पर पटक-पटककर पीटा गया। आरोप है कि रिटायर्ड SI मुन्ना अली नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले तो मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पूर्व पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। 24 अप्रैल को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पीड़ित रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर चुनाव विवाद में रिटायर्ड SI पर हमला
मंडीपाड़ा श्मशान रोड़ बोरखेड़ा निवासी रिटायर्ड SI मुन्ना अली ने बताया कि 20 अप्रैल को बोरखेड़ा स्थित अमृत नगर मस्जिद में सदर के चुनाव को लेकर कमेटी की मीटिंग हुई। जब कमेटी सदस्यों ने पूछा कि कौन-कौन सदर बनना चाहता है तो अख़लाक़ खड़ा हो गया। मुन्ना अली ने सुझाव दिया कि ईमानदार व्यक्ति को चुनें, जो ब्याजखोर, रिश्वतखोर या सटोरिया न हो, वरना मस्जिद के पैसे का दुरुपयोग होगा। इस पर अख़लाक़ गुस्से में आ गया। जमीन पर पटककर मारपीट की
मुन्ना अली ने बताया- 24 अप्रैल शाम 5:45 बजे जब मुन्ना अली नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले तो अखलाक, उसकी पत्नी और बेटा वहां खड़े थे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और मुन्ना अली को जमीन पर पटककर मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। शिकायत पर मामला दर्ज किया
पीड़ित ने घटना की शिकायत बोरखेड़ा थाने और सिटी एसपी को दी है। बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *