जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी:कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश

बारां जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी एसडीएम और डीएसपी समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए। इनमें मुख्य बाजार, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, हवाई अड्डे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस को संयुक्त रूप से इन क्षेत्रों का निरीक्षण करना होगा। रात्रि में नियमित गश्त और विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी भी घटना की सूचना तुरंत देनी होगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जांच कर लावारिस वाहनों को जब्त किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र से 10 बदमाशों और 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची बनाई जाएगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। सीएलजी और शांति समिति की नियमित बैठकें होंगी। थर्मल और एनटीपीसी परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं के मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। सभी एसडीएम को चार दिन में कंटेंजेंसी और इनसीडेंस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *