राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को डूंगरपुर के वस्सी गांव में पथ संचलन निकाला गया। घोष वादन के साथ स्वयं सेवकों ने कदम से कदम मिलाए। लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिवादन किया। पुनाली खंड के वस्सी गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक, जिला प्रचारक की मौजूदगी में वस्सी के सीनियर स्कूल से पथ संचलन रवाना हुआ। आरएसएस के गणवेश, हाथों में दंड लेकर स्वयं सेवक कदम से कदमताल करते हुए चले। घोष की धुनों पर एक साथ कदम आगे बढ़े। संचलन श्मशान घाट रोड, गामोट बस्ती, गणेश चौक, परशुराम चौक, लक्ष्मीनारायण बस्ती से होते हुए वापस गणेश चौक, जैन बस्ती घूमकर परशुराम चौक पहुंचे। यहां से संचलन आगे नई बस्ती से घूमकर वापस स्कूल पहुंचा। गांव के लोगों ने फूलों से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इसके दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए। सीनियर स्कूल परिसर में उद्बोधन के दौरान राष्ट्रप्रेम और सेवा कार्यों का संदेश दिया गया।


