भास्कर न्यूज |जामताड़ा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर सखी सहेली ग्रुप ने रविवार को स्थानीय गौशाला में गायों को चारा खिलाया । इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष निशा अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्याओं ने गायों के प्रति सेवा भाव प्रदर्शित करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। कार्यक्रम के दौरान स्नेहा नारनोलिया, स्वीटी नारनोलिया, ज्योति नारनोलिया, रेनू पोद्दार, सुमन जटिया, रुचि डालमिया, श्रुति नारनोलिया, बबीता नारनोलिया सहित अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि गायों की सेवा करना हमारे संस्कारों और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। सखी सहेली ग्रुप समय-समय पर ऐसे सेवाकार्य कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता रहा है। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने मिलकर गायों को चारा वितरित किया और गौसेवा का संकल्प लिया। समूह ने भविष्य में भी गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति ने सखी सहेली ग्रुप का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।


