दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का आरोपी िगरफ्तार

दुमका| मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर में 17 अप्रैल को खेत से एक किशोरी का शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी की हत्या उसके चचेरे चाचा ने की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को िगरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने हर स्तर से जांच की। पता चला कि हत्या में न तो गांव के किसी और का हाथ था, न ही किसी बाहरी का। 16 अप्रैल की शाम सात बजे किशोरी शौच के लिए निकली थी। उसी समय आरोपी भी घर से निकला था। किशोरी के घरवाले जब उसकी तलाश कर रहे थे, तब आरोपी की पत्नी भी अपने पति को खोजने निकली थी। खोजी कुत्ता भी आरोपी के घर तक गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि वह नशे में खेत की ओर गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *