दुमका| सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में औपचारिक मुलाकात की। कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नवाचारों, शोध कार्यों और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। कुलाधिपति गंगवार ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।


