50 लाख रुपए की फिरौती न मिलने पर जिम के बाहर की फायरिंग, केस

खडूर साहिब कस्बे में स्थित जस्सी फिटनेस जिम के बाहर कल देर रात करीब 11: 30 बजे अज्ञात व्यक्ति की ओर से फायरिंग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिम के मालिक जसविंदर सिंह जस्सी से करीब 10 दिन पहले फोन पर गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। जिम के शटर पर 4 राउंड फायर किए गए। घटना जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चौकी इंचार्ज लखविंदर सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *