भिखीविंड | गांव डल में देहाती मजदूर सभा ने एक बैठक की। इसमें मनरेगा मजदूरों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। देहाती मजदूर सभा के जिला सचिव चमन लाल दराजके ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार मनरेगा वर्करों को पूरे साल काम दे। मजदूरी 700 रुपए प्रतिदिन की जाए। बेजमीन और दलित परिवारों को पंचायत जमीन से 10-10 मरले के प्लॉट दिए जाएं। घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट जारी की जाए। बुढ़ापा, विधवा और अपाहिज पेंशन कम से कम 5 हजार रुपए की जाए। आगुओं ने मजदूर वर्ग से अपील की कि इन मांगों को मनवाने के लिए 5 मई सोमवार को डीसी दफ्तर तरनतारन के बाहर होने वाले विशाल धरने को सफल बनाएं।


