जालंधर| या हाजी अली सरकार 20वां मेला बड़ी श्रद्धा पूर्वक तिलक नगर नजदीक सतगुरु कबीर मंदिर के पास शनिवार रात को मनाया गया, जिसमें विशेष तौर पर जालंधर संत समाज के प्रधान पप्पू साई, मौलवी साई ने आशीर्वाद दिया। मेले के दौरान मौलवी साहब, पप्पू साई, मनी महंत बाबा, सोनी साई, असलम कादरी, मधु साई, चंद करीम, विनोद जोशी व अन्य संत समाज उपस्थित हुए। मेले के दौरान आप नेता, शोभा भगत, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंक,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पार्षद अजय भगत, शालू जरेवाल, पार्षद डॉक्टर मनीष कनरूपिया, एडवोकेट संदीप वर्मा, सुनील बिहारी, सुशील बिहारी, गोल्डी कुमार, करण, सोनू,अमन, कार्तिक, हर्ष व अन्य भक्त जनों ने सेवा की मेले के दौरान गायक विनीत खान, गायक रेकी सिंह द्वारा कव्वालियों का गुणगान किया गया। मेले के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। मेले की शुरुआत करते पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, आप नेता शोभा भगत व अन्य।


