दिनदहाड़े दुकानदार पर हमला कर 25000 रुपए ले गए लुटेरे

जालंधर| बस्ती पीर दाद रोड पर रविवार दोपहर तीन मोटरसाइकिल सवारों ने कपड़े की दुकान के मालिक को तेजधार हथियारों से वार करके घायल कर दिया और गल्ले के अंदर रखे 25000 पर लूट कर मौके से फरार हो गए। भागते हुए लुटेरों की किरपान नीचे गिर गई। जिसे थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान के मालिक बिट्टू ने बताया कि दुकान के अंदर आते ही तीनों युवकों ने तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। तभी एक लुटेरे ने गल्ले के अंदर रखे रुपए निकाल लिए। जब बाहर निकल कर शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक का तेजधार हथियार मौके पर ही गिर गया। बाबा खेल की पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। मौके पर लोगों ने कहा कि जब लुटेरे हमला कर रहे थे तो उन्होंने शोर मचाया। जब आसपास के दुकानदार इकठ्ठा होने लगे तो लुटेरे भाग गए। 15 दिन पहले भी लुटेरों ने एक कपड़े की दुकान को लूटने की कोशिश की। पुलिस की गश्त न होने के कारण चोर लुटेरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *