जांच में खुलासा-धनबाद में तैयार हो रहा था स्लीपर सेल; हमला और अशांति फैलाने की थी योजना

धनबाद के वासेपुर से शनिवार को गिरफ्तार गुलफाम हसन, आयान जावेद, शहजाद और शबनम परवीन को रविवार को जेल भेज दिया गया। अब झारखंड पुलिस का अपराध निरोधक दस्ता (एटीएस) चारों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देगा। संदिग्धों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और भारी मात्रा में दस्तावेज और आपत्तिजनक पुस्तकें मिली हैं। एटीएस को अबतक की जांच में जानकारी मिली है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-ताहिर (एचयूटी), अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस), आईएसआईएस व अन्य प्रतिबंधित संगठनों में युवकों को जोड़ने की कोशिश में जुटे थे। वे इसके लिए इंटरनेट मीडिया व अन्य माध्यमों को सहारा ले रहे थे। युवाओं को गुमराह कर रहे थे। -शेष पेज 6 पर संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की हो सकती है एंट्री एनआईए की जांच में यह खुलासा हो चुका है कि हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में तेजी से स्लीपर सेल स्थापित कर रहा है। अब झारखंड के धनबाद में इससे जुड़े संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद यह संभावना बन रही है कि इस मामले में भी एनआईए की एंट्री हो सकती है। धनबाद से गिरफ्तार चारो संदिग्ध युवा हैं। सभी की उम्र 30 साल से कम है। एटीएस इस बात का भी पता लगा रही है कि ये किन-किन संगठनों के संपर्क में थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *