रांची | एचईसी प्रबंधन सर्कुलर जारी कर कर्मियों से कहा है कि अप्रैल 2025 से पर्सनल लोन लेने वाले कर्मियों की ईएमआई राशि उनके वेतन से नहीं काटी जाएगी। पूर्व में जो राशि काटी गई है वह संबंधित माह के वेतन के साथ भेजी जाएगी। इधर कर्मियों ने बताया कि एचईसी कर्मियों को 27 माह का वेतन ही नहीं मिला है। पिछले माह मार्च में उन्हें तीन महीना का वेतन दिया गया था, जो दिसंबर 2022 तक था। संबंधित महीने का वेतन जून 2023 तक ही है। एचईसी का कहना है कि मई 2023 तक वह लोन की ईएमआई राशि बैंक को दे चुका है। यानी की कुल मिलाकर 5 माह की ईएमआई कर्मियों को खुद के पॉकेट से देना होगा, क्योंकि अभी 5 माह तक जो वेतन मिलेगा वह जनवरी 2023 से लेकर मई 2023 तक का मिलेगा। मालूम हो कि पर्सनल लोन लेने वाले कर्मियों का गारंटर एचईसी ही बनता रहा है। इधर कर्मियों ने यह भी बताया कि एचईसी के इम्पलाई को मेडिकल रीइबर्समेंट की सुविधा तीन माह से बंद है।


