अमृतसर | दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा जंडियाला गुरु में एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण ने श्रद्धालुओं को सांसारिक मोह से ऊपर उठाकर आत्मा के वास्तविक स्वरूप की ओर जागरूक किया। इस जागरण की दिव्यता को साध्वी मंगलावती भारती जी के ओजस्वी सत्संग ने और भी अधिक प्रकाशमय बना दिया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि सच्चा जागरण वह होता है जो केवल रातभर जगे रहने की बात नहीं करता, बल्कि जो आत्मा को उसकी वास्तविक सत्ता की ओर जगाता है। उन्होंने श्रोताओं को समझाया कि जब मनुष्य बाहर की दुनिया की चकाचौंध से हटकर भीतर के ईश्वर की ओर दृष्टि करता है, तभी जीवन का सच्चा सार प्रकट होता है।


