गुरु सेवा का मौका हरेक को नहीं मिलता : ज्ञानी

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे बी ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से संधू कालोनी में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। प्रधान जसवंत सिंह के निवास स्थान पर हुए पाठ दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह, एसजीपीसी सदस्य एडवोकेट भगवत सिंह सियालका, दरबार साहिब के पूर्व अरदासीए भाई बलवीर सिंह फ्रांस ने मुख्य रूप से शामिल होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि गुरु की सेवा का मौका हरेक किसी को नहीं मिलता। वहीं अगर किसी को यह मौका मिले तो फिर उसे हाथ से नहीं छोड़ना चाहिए। अरदास उपरांत हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई गुरु सेवक सिंह ने गुरु जस गाकर संगत को निहाल किया। जबकि पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने प्रधान के बेटे काका दविंदर सिंह को गुरु साहिब का सिरोपा साहिब भेंट किया। पाठ उपरांत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर सोसायटी कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह, हरचरण सिंह, राजमोहिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, मनिंदर सिंह, डॉ. अमीर सिंह, सुरिंदर सिंह गांधी, जसराज सिंह, जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह मन्ना और मास्टर गगन समेत अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *