श्री गोविंद गोधाम में श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न

अमृतसर| पिंजरापोल गोशाला की फोकल प्वाइंट शाखा परिसर स्थित मंदिर श्री गोविंद गोधाम में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हो गई। मंदिर कमेटी की तरफ से कराई कथा और हवन यज्ञ में यज्ञ आचार्य पंडित शंभु शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चारण करके पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद हवन यज्ञ कराया। इस मौके पर गौशाला के वरिष्ठ उपप्रधान नवल गुप्ता, सचिव अजय बाजोरिया, सतीश अग्रवाल, संदीप खोसला, हीरा लाल मदान, दिनेश अरोड़ा, अमित गुप्ता, विजय अग्रवाल समेत भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *