अमृतसर सिटी | अमृतसर फ्लैटलिक क्लब की मासिक बैठक जनरल पोस्ट ऑफिस जीपीओ में हुई। बैठक की अगुवाई क्लब के प्रधान प्रदीप ठक्कर ने की। उन्होंने बताया कि क्लब के 50 वर्ष पूरे होने पर बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के डाक टिकट संग्रहकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर डाक विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट ऑफिस प्रवीण प्रसून ने भरोसा दिलाया कि डाक विभाग सहायता करेगा। इस मौके वरुण अग्रवाल, अजय नंदा, नीरज जैन मौजूद थे।


